• शाह का कल कोलकाता में रोड शो था, इस दौरान हिंसा भड़की और कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा
  • भाजपा का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला, आज तृणमूल नेता मिलेंगे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। ममता ने कहा कि क्या अमित शाह भगवान हैं, जो उनके खिलाफ प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। मंगलवार को कोलकाता में शाह के रोड शो के दौरान हंगामा हो गया था। शाह जिस वाहन पर सवार थे, उस पर डंडे फेंके गए। रोड शो पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके और आगजनी भी की गई। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद शाह ने रोड शो खत्म कर दिया।

ममता ने कहा, ‘‘वे (भाजपा) असंस्कारी हैं, इसलिए उन्होंने विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी। वे बाहरी हैं। क्या शाह कलकत्ता विश्वविद्यालय की विरासत के बारे में जानते हैं? क्या वे जानते हैं कि कौन सी महान हस्तियों ने यहां पढ़ाई की? इस तरह के हमले के लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए।’’

आज चुनाव आयोग से मिलेगा तृणमू